Tuesday, October 20th, 2026

आज दोपहर 1 बजे होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

 
नई दिल्ली

आज दोपहर 1 बजे होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक। किसान संगठन आज 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर रूट प्लान और रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच अभी तक कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कृषि कानूनों के लागू होने पर अस्थाई रोक लगाते हुए, किसानों के साथ बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, वो आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी में भी जाने से इंकार किया है। पढ़िए किसान आंदोलन का लाइव अपडेट। राहुल गांधी किसानों की बात कर रहे हैं। आपके परिवार ने देश में 50 साल से ज़्यादा राज किया। आप ने किसानों की बस यही चिंता कि कभी आप ने अपने चुनाव चिन्ह को दो बैलों की जोड़ी बना दिया और कभी गाय बछड़ा बना दिया। 

 

#संयुक्त किसान मोर्चा

Source : Agency

पाठको की राय